Tuesday, June 2, 2026
spot_img

धर्मेंद्र प्रधान को बिहार चुनाव प्रभारी और केशव प्रसाद मौर्य सह प्रभारी बनाये गये

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
लखनऊ। बिहार चुनाव को लेकर तेज राजनीतिक सरगर्मी के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को बिहार विधानसभा चुनाव में सह प्रभारी नियुक्त किया है।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ़ से जारी किए गए बयान के अनुसार भाजपा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी, केंद्री जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल को सह प्रभारी बनाया गया है।
गौरतलब है कि भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र अवशेषों को रूस में प्रदर्शित करने वाले प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कर रहे हैं । इस नाते वह फ़िलहाल रूस में हैं। संस्कृति मंत्रालय रूस के काल्मिकिया में 24 सितंबर से एक अक्टूबर तक भगवान बुद्ध से संबंधित पिपरहवा (कपिलवस्तु) के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी लगाई है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles