Tuesday, June 2, 2026
spot_img

कांग्रेस ने दादरा नगर हवेली के लिए 32 पदाधिकारी किये नियुक्त

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने दादरा नगर हवेली प्रदेश इकाई के लिए 04 उपाध्यक्ष तथा 06 महासचिवों सहित 32 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है और नए पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा है।
उन्होंने बताया कि पार्टी ने एक कोषाध्यक्ष, 02 सचिव तथा कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता महेश दोधी, नौशाद शेख,अजीत महला, नाना साहेब शिंदे को उपाध्यक्ष बनाया है जबकि हारुन सुमरा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।श्री राजेन्द्र पटेल, दीपक देसाई, केतन पटेल, दिगेश जोशी, रितेश रूपसारी तथा सादिक शेख को महासचिव बनाया गया है जबकि संजय लोधी, प्रशांत शर्मा, सुरेश रडिया, सतीश पटेल सहित 23 सचिव नियुक्त किए गए है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles