महाप्रबंधक ने की पूर्वोत्तर रेलवे में चल रहे निमार्ण एवं विकास कार्यो की समीक्षा
(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक उदय बोरवणकर ने की पूर्वोत्तर रेलवे की संरक्षा, सुरक्षा, यात्री सुविधा, यातायात सुविधा एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर सम्बन्धित कार्यों के क्रियान्यवयन एवं प्रगति की समीक्षा। बैठक में प्लान हेड 16, 17, 29, 30, 31, 32, 33, 36, 42, 51, 53, 64 एवं 65 के अन्तर्गत यात्री सुविधा के विकास एवं विस्तार हेतु समपारों पर संरक्षा के सुदृढ़ीकरण, कर्मचारियों हेतु नये रेल आवासों, शेडों के विकास, वंदे भारत एक्सप्रेस के रेक के अनुरक्षण, पार्सल एवं गुड्स शेड के कार्य, दिव्यांगजन हेतु सुविधाओं, फुट ओवर ब्रिज (एफ.ओ.बी.) पर रैम्प, प्लेटफॉर्मों का उच्चीकरण एवं विस्तार, संरक्षा एवं सुरक्षा के कार्य, कैटल रन ओवर (सी.आर.ओ.) से बचाव, बैरकों का निर्माण, क्षमता विस्तार के कार्य, स्टेशनों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था के लिये हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था आदि विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुये महाप्रबन्धक उदय बोरवणकर ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे पर चल रही निर्माण परियोजनाओं को निर्धारित अवधि में पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करें तथा लम्बित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कार्यों में तेजी लाकर पूरा किया जाये। उन्होंने कहा कि रेलवे के सभी पोर्टल की नियमित आधार पर मॉनिटरिंग की जानी चाहिये, जिससे रेलवे की कार्यप्रणाली सुचारू रूप से कार्यरत रहे। श्री बोरवणकर ने कहा कि कार्यों को पूर्ण करने हेतु उचित योजना बनाया जाना अनिवार्य है, क्योंकि अगर सही तरीके से योजना बना ली तो समझो कि आधा काम पूरा हो गया है। महाप्रबन्धक ने कहा कि सभी परियोजनाओं को पूरी गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे पर चल रही अन्य निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की।
प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री नीलमणि ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्लान हेड के अनुसार परियोजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
इस अवसर पर अपर महाप्रबन्धक विनोद कुमार शुक्ल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण अभय कुमार गुप्ता, प्रमुख मुख्य इंजीनियर नीलमणि, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबन्धक राजेश कुमार, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक प्रकाश चन्द्र जायसवाल, महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल सत्य प्रकाश, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर नरेश कुमार, प्रमुख मुख्य सिगनल एवं दूर संचार इंजीनियर एम.एल. मकवाना, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर संजय सिंघल, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक ए.ए. खान, मुख्य इंजीनियर/निर्माण/आर.एस.पी. राजीव कुमार, मुख्य इंजीनियर/पी एंड डी आशीष श्रीवास्तव, मुख्य कार्मिक अधिकारी/आई.आर. मनोज कुमार पांडेय, मंडल रेल प्रबन्धक/लखनऊ गौरव अग्रवाल, मंडल रेल प्रबन्धक/वाराणसी आशीष जैन, मंडल रेल प्रबन्धक/इज्जतनगर वीणा सिन्हा एवं वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित थे।





