Tuesday, June 2, 2026
spot_img

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री ठेकेदार से रिश्वत लेते गिरफ्तार

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में लोकायुक्त पुलिस ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ठेकेदार की शिकायत पर सत्यापन के बाद की गई।
लोकायुक्त पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता शैलेश कुमार पिता भगवान सिंह मौआर, शासकीय ठेकेदार, ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक सागर को लिखित शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता वर्ष 2022 से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में जल जीवन मिशन के अंतर्गत सागर जिले में ठेकेदारी का कार्य कर रहा है। मिशन के अंतर्गत अधूरे रह गए कार्यों को शासन द्वारा पुनरीक्षित किए जाने के बाद उन्हें पूर्ण कराने के लिए विभाग द्वारा ठेकेदारों से सहमति मांगी गई थी।
शिकायतकर्ता द्वारा सहमति दिए जाने के बाद उसने बिल ऑफ क्वांटिटी की कुल राशि 2 करोड़ 16 लाख 52 हजार रुपये का पांच प्रतिशत एफडीआर के माध्यम से शासन के खाते में जमा किया। इसके बाद पुनरीक्षित कार्यों के कार्य आदेश जारी करने एवं पुराने बिलों के भुगतान के एवज में प्रभारी कार्यपालन यंत्री संतोषी लाल बाथम द्वारा लगभग साढ़े तीन प्रतिशत, करीब छह लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई।
शिकायत का सत्यापन कराए जाने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार्यपालन यंत्री संतोषी लाल बाथम को अपने वाहन चालक फूल सिंह यादव के माध्यम से पहली किश्त के रूप में 1 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए कार्यालय कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सागर में रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस ट्रैप कार्रवाई में निरीक्षक कमल सिंह उइके, निरीक्षक रंजीत सिंह सहित लोकायुक्त सागर का स्टाफ शामिल रहा।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles