Tuesday, June 2, 2026
spot_img

भिण्ड नगरपालिका में संबल योजना घोटाले के दो दलाल गिरफ्तार

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड नगर पालिका में संबल योजना के तहत करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दलालों को गिरफ्तार किया है। योजना में गड़बड़ी कर सरकारी राशि हड़पने के आरोप में पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि भिण्ड नगर पालिका में संबल योजना के अंतर्गत करीब तीन करोड़ रुपये के घोटाले का मामला सामने आया था। इस प्रकरण में संबल योजना के तत्कालीन प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान मुख्य आरोपी है। वह करीब तीन वर्षों से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने नवंबर माह में विदिशा से गिरफ्तार किया था। बताया गया है कि पुलिस ने उसे उस समय पकड़ा था, जब वह क्रिकेट खेल रहा था। इसके बाद उसे उसकी गाड़ी सहित भिण्ड लाया गया था।
पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी राजेंद्र सिंह चौहान ने अपने साथ काम करने वाले दो दलालों के नाम उजागर किए थे। भिण्ड सीएसपी निरंजन राजपूत ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने प्रदीप और अरविंद सिंह की तलाश शुरू की थी। दोनों आरोपी संबल योजना की राशि निकालने के लिए अपने परिचितों और रिश्तेदारों के बैंक खातों की व्यवस्था करते थे और फर्जी तरीके से योजना की रकम हड़पते थे।
पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए दोनों दलालों को भिण्ड शहर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन विवेचना कर रही है और घोटाले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles