Tuesday, June 2, 2026
spot_img

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने किया पठानकोट-जोगिंदरनगर नैरो गेज सेक्शन का निरीक्षण

नैरो गेज सेक्शन में लाइनों की मरम्मत का कार्य जल्दी पूर्ण किया जाये : अशोक कुमार वर्मा

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)

नई दिल्ली, 12 जनवरी। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने सोमवार को सबसे पहले जम्मू मंडल के पठानकोट सिटी रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया। श्री वर्मा ने सबसे पहले पठानकोट रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर कार्यालय, बुकिंग, रिटायरिंग रूम व स्टेशन पर चल रहे, पुनर्विकास कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। साथ पुनर्विकास कार्यों में संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए। इसके बाद महाप्रबंधक ने पठानकोट-जोगिंदरनगर नैरो गेज (762 मिमी) रेलवे लाइन के महत्वपूर्ण खंड के मुख्य रेलवे स्टेशन जिसमें नूरपुर रोड, तलारा, ज्वाली का भी विस्तृत निरीक्षण किया, जिसका उद्देश्य सुरक्षा मानकों की समीक्षा करना, यात्री सुविधाओं का मूल्यांकन करना और इस ऐतिहासिक मार्ग के आधुनिकीकरण की संभावनाओं का पता लगाना था।
महाप्रबंधक ने नेरों गेज सेक्शन में आने वाले ट्रैक, पुलों, स्टेशनों और सिग्नलिंग प्रणालियों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बातचीत की और लाइन के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री वर्मा ने नेरो गेज के रेल चक्की ब्रिज का भी निरीक्षण किया, जो वर्तमान में मरम्मत कार्य के अंतर्गत चल रहा है। इस ब्रिज के मरम्मत कार्य को जल्दी से पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए । महाप्रबंधक ने ट्रैक की मजबूती और सुरक्षा जांच पर विशेष जोर दिया, विशेष रूप से पहाड़ी इलाकों में। यात्री सुविधाओं में खासकर स्टेशनों पर स्वच्छता, प्रतीक्षालय, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था जैसी सुविधाओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान जम्मू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles