Tuesday, June 2, 2026
spot_img

संजय प्रसाद, मुकेश मेश्राम समेत आठ आईएएस अधिकारी बने अपर मुख्य सचिव

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद समेत 1995 बैच के आठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव के पद पर प्रोन्नति दी गई है। हालांकि इसकी प्रतीक्षा लंबे समय से की जा रही थी। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार आशीष गोयल, संजय प्रसाद, अमृत अभिजात, आर. रमेश कुमार और मुकेश मेश्राम को अपर मुख्य सचिव के पद पर प्रोन्नत किया गया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार में तैनात उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों भुवनेश कुमार, मृत्युंजय नारायण और संतोष यादव को भी प्रोन्नति प्रदान की गई है।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की ओर से जारी आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नियत वेतनमान 2,25,000 रुपये (सातवें वेतन आयोग के अंतर्गत संशोधित पे-मैट्रिक्स लेवल-17) में प्रोन्नत करते हुए अपर मुख्य सचिव का पदनाम प्रदान कर दिया गया है।
सूत्रों की माने तो यह निर्णय अधिकारियों के अनुभव, वरिष्ठता और शासन में उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। प्रोन्नति मिलने से केंद्र में कार्यरत अधिकारियों की पदोन्नति संबंधी वरिष्ठता सुरक्षित रहेगी, जिसका लाभ उन्हें भविष्य में मिलेगा। केन्द्र में तैनाम तीनों अधिकारियों को प्रोन्नत कर वेतनमान भी मिले गा लेकिन पदनाम वापस आने पर ही मिलेगा। शासन के इस फैसले को प्रदेश प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
यहॉ पर बता दे कि संजय प्रसाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे करीबी और भरोसंमंद अधिकारी माने जाते है। साथ ही संजय प्रसाद मेहनती एवं कर्मठ भी है। शायद इस लिए संजय प्रसाद मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के साथ सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, गृह—गोपन एवं कार्मिक विभाग का प्रभार देख रहे है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles