Tuesday, June 2, 2026
spot_img

जनता की समस्या के प्रति संवेदनशील विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता हर मंगलवार को कर रहे है ज्याद से ज्यादा प्रकरणों का निराकरण

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)

विदिशा। विदिशा के युवा कलेक्टर अंशुल गुप्ता, जनता की समस्या को प्राथमिकता देते हुए हर मंगलवार को जनसुनवाई कर ज्यादा से ज्यादा प्रकरणों का निराकरण करने का प्रयास करते है। इसी क्रम में 13 जनवरी को भी कलेक्टर ने अपने अधिनस्थ अधिकारियों के साथ जनसुनवाई का आयोजन किया।

जिसमें 106 आवेदको के द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया है। जिसमें से मौके पर 77 आवेदनो का निराकरण किया गया है। शेष लंबित आवेदनों पर समय सीमा में कार्यवाही कर निराकरण की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश उल्लेखित विभागो के अधिकारियों को दिए गए हैं।

इतना ही नही लम्बित शिकायतों के निराकरण के लिए कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। कार्यवाई की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने के भी निर्देश दिये है। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर, संयुक्त कलेक्टर अनुभा जैन, निकिता तिवारी, मोहिनी शर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles