Tuesday, June 2, 2026
spot_img

विदिशा में केन्द्रीय मंत्री गडकरी,शिवराज और सीएम मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का प्रभारी मंत्री ने लिया जायजा

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)

विदिशा। विदिशा जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी और शिवराज सिंह चौहान के 17 जनवरी को प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के मद्देनजर किए जा रहे प्रबंधो का मंगलवार को पशुपालन एवं डेयरी विभाग के (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी लखन पटेल ने कार्यक्रम आयोजन स्थल पुरानी कृषि उपज मंडी विदिशा में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया है। श्री पटेल ने आयोजन स्थल पर तैयार किए जा रहे पंडाल तथा अन्य व्यवस्थाओं का भ्रमण कर जायजा लिया है इसके पश्चात् आयोजित बैठक में जानकारियां सांझा की गई है। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने रोड शो रूट मार्ग के संबंध में जानकारी दी जबकि मंचीय व्यवस्था के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिको, जनप्रतिनिधियों, मीडियाकर्मियों की बैठक व्यवस्था और गणमान्य नागरिको की बैठक व्यवस्था के लिए बनाए जाने वाले पृथक-पृथक स्टॉल एवं विभिन्न स्थलो पर लगाई जाने वाली एलईडी, आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुतियां, शासकीय योजनाओं को रेखांकित करने वाले स्टॉल, बैनर फ्लैक्स तथा रोड शो मार्ग पर चलन वाले रथ व रथ के आगे मीडिया को कव्हरेज करने हेतु किए जाने वाले प्रबंधो के संबंध में चर्चा कर निर्णय लिया गया है। प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने आयोजन तिथि 17 जनवरी का हर स्तर पर प्रचार-प्रसार करने की अपेक्षा व्यक्त की गई। ततसंबध में विदिशा विधायक श्री टण्डन ने जानकारियां सांझा करते हुए बतलाया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में प्रचार-प्रसार रथ भ्रमण करेंगे। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले गणमान्य नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो का विशेष ध्यान रखते हुए किए जा रहे प्रबंधो की जानकारियां कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने दी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के द्वारा आयोजन के मद्देनजर किए जाने वाले प्रबंधीय सुझावो से अवगत कराया गया। उक्त सुझावो का समय सीमा में क्रियान्वयन कराने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए है। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे, एसडीएम श्री क्षितिज शर्मा, के अलावा ऊर्जा विभाग, एनएचआई, पीडब्ल्यूडी, कृषि, उद्यानिकी,नगरपालिका के अधिकारी समेत अन्य विभागो के अधिकारी भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डन, कुरवाई विधायक श्री हरिसिंह सप्रे, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री तोरण सिंह दांगी, कॉ-आपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री श्यामसुन्दर शर्मा, श्री महाराज सिंह दांगी, श्री राकेश जादौन, श्री राकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी समेत विभिन्न विभागो के अधिकारी, कर्मचारी व व्यवस्थाओं के क्रियान्वयन संबंधी सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने वाले मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles