Tuesday, June 2, 2026
spot_img

कटरा-टिकरी खण्ड के लाइन दोहरीकरण हेतु 151.24 करोड़ रूपये की योजना को मिली मंजूरी

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)

गोरखपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूर्वोत्तर रेलवे के मनकापुर-अयोध्या खण्ड के कटरा-टिकरी खण्ड (15.35 किमी) के दोहरीकरण हेतु रू. 151.24 करोड़ योजना को स्वीकृति दे दी है। मनकापुर-टिकरी एवं कटरा-अयोध्या खण्ड के दोहरीकरण को पहले ही स्वीकृति दी जा चुकी है, इस प्रकार मनकापुर से अयोध्या तक दोहरीलाइन को मंजूरी मिल गई। कटरा-टिकरी रेल खण्ड उत्तर प्रदेश के गोण्डा जनपद में अवस्थित है।
अयोध्या-मनकापुर खण्ड के एक छोर पर उत्तर रेलवे का बाराबंकी-अयोध्या-जौनपुर तथा दूसरे छोर पर पूर्वोत्तर रेलवे का
बस्ती-गोण्डा रेल खण्डों का दोहरीकरण हो चुका है। अयोध्या-मनकापुर दोहरीकरण परियोजना के पूरा होने पर लाइन
क्षमता में वृद्धि होने से अयोध्या इंटरचंेज प्वाइंट पर यात्री एवं माल यातायात के लिए पाथ में वृद्धि होगी तथा गोरखपुर
से लखनऊ वाया अयोध्या रेल खण्ड की क्षमता में भी वृद्धि होगी। जिसके फलस्वरूप मांग के अनुरूप ट्रेनों की संख्या में
वृद्धि की जा सकेगी। गोरखपुर से अयोध्या, लखनऊ होते हुए प्रयागराज जाने वाली वंदे भारत भी इसी रूट पर चलती है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles