Tuesday, June 2, 2026
spot_img

दावोस में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का बड़ा बयान,कहा…प्रधानमंत्री मोदी एक शानदार व्यक्ति हैं, हमारे बीच एक अच्छा समझौता होगा

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नयी दिल्ली/दावोस। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक शानदार व्यक्ति कहा। उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौता उनके एजेंडे में महत्वपूर्ण रूप से शामिल है।
स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच के दौरान ‘मनीकंट्रोल’ से बात करते हुए श्री ट्रम्प ने भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों की प्रगति पर आत्मविश्वास व्यक्त किया तथा नयी दिल्ली एवं वाशिंगटन के बीच व्यापार वार्ता की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर सकारात्मक जवाब दिया।
राष्ट्रपति ट्रम्प ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना दोस्त कहा। श्री ट्रम्प ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत सम्मान करता हूं। वे एक शानदार व्यक्ति और मेरे मित्र हैं। हम एक अच्छा समझौता करने जा रहे हैं।”

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles