Tuesday, June 2, 2026
spot_img

भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराया

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नागपुर। अभिषेक शर्मा (84) और रिंकू सिंह (नाबाद 44) की विस्फोटक पारियों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने बुधवार को पहले टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 48 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली हैं।
239 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्य ने शुरुआती झटके दिये। डेवन कॉन्वे (शून्य) को अर्शदीप सिंह और रचिन रविंद्र (एक) को हार्दिक ने आउट किया। दो रन पर दो विकेट गंवाने के बाद संकट में फंसी न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने टिम रॉबिन्सन के साथ मोर्चा संभाला। दोनेां बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हुई। सातवें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने टिम रॉबिन्सन 15 गेंदों में 21 रन को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद मार्क चैपमैन ने ग्लेन फिलिप्स के साथ 79 रन जोड़े। 14वें ओवर में अक्षर पटेल ने ग्लेन फिलिप्स को आउटकर न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया। फिलिप्स ने 40 गेंदों में चार चौके और छह छक्के लगाते हुए 78 रनों की पारी खेली। 15वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने मार्क चैपमैन 24 गेंदों में 39 रन को आउटकर न्यूजीलैंड को पांचवां झटका दिया। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर शिवम दुबे ने डैरिल मिचेल 18 गेंदों में 28 रन को आउट किया। अगली ही गेंद पर दुबे ने क्रिस्टियन क्लार्क (शून्य) का भी शिकार कर लिया। न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 190 रन ही बना सकी और 48 रनों से मुकाबला हार गई।
भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने दो- दो विकेट लिये। अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
इससे पहले आज यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत ने मैच की शुरुआत में 27 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा के साथ पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी हुई। 11वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने सूर्यकुमार यादव को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। सूर्यकुमार यादव ने 22 गेंदों में चार चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 32 रन बनाये। अगले ही ओवर में ईश सोढ़ी ने अभिषेक शर्मा को आउटकर भारत को चौथा झटका दिया। अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में पांच चौके और आठ छक्के उड़ाते हुए 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली। हार्दिक पंड्या ने 16 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 25 रन बनाये। शिवम दुबे नौ रन और अक्षर पटेल पांच रन बनाकर आउट हुये।
भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। रिंकू सिंह ने 20 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के लगाते हुए नाबाद 44 रनों की पारी खेली। अर्शदीप सिंह छह रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए जेकब डफी और काइल जेमीसन ने दो-दो विकेट लिये। क्रिस्टियन क्लार्क, ईश सोढ़ी और मिचेल सैंटनर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles