Tuesday, June 2, 2026
spot_img

माघ मेले साधुओ की पुलिस से पिटाई का एआई से बनाई फोटो, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट आरोपी गिरफ्तार

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज कॉमिशनरेट पुलिस की साइबर टीम नें मेजा इलाके के लखनपुर के दीपक कुमार तिवारी उर्फ़ मुकेश तिवारी क़ो गिरफ़्तार, किया हैं पकड़े गए आरोपी नें फेसबुक पर अपनी आई डी से माघ मेले की तथ्यहीन एआई जनरेटड फोटो पोस्ट करके माघ मेले मे साधू संतो और पुलिस की छवि धूमिल् करने का प्रयास किया था। पकड़े गए शख्स क़ो पुलिस नें जेल भेज दिया हैं जो फोटो इसने पोस्ट की थी वो भी डीलिट करा दी गई हैं। प्रयागराज के माघ मेले मे मौनी अमावस्या के स्नान क़ो लेकर स्वामी अविमुक्तेशवरा नन्द और उनके साथ के शिष्यों क़ो पालकी ले जाने पर पुलिस नें मना किया था उसके बावजूद उनके शिष्य पुलिस क़ो धक्का देकर बैरिकेट तोड़ कर आगे बड़ गए थे इस दौरान पुलिस नें रोकने के लिए उनको खदेड़ा तो अविमुक्तेशवरा नन्द के शिष्य और उनके आश्रम के बटुक पुलिस कर्मियों की वर्दी नोंचने लगे तब पुलिस नें बल प्रयोग किया था, दीपक तिवारी उर्फ़ मुकेश तिवारी नें उसी घटना क़ो एआई से जनरेट करके एक फोटो बनाई इस फोटो मे ये दर्शाया की साधुओ और छोटे बाटुंकों क़ो पुलिस उनकी चोटी पकड़ कर खींच रही हैं और आसपास खड़े लोग मोबाइल से वीडियो बना रहें हैं ये फोटो मुकेश नें अपने फेसबुक बुक एकाउंट मे पोस्ट किया था। जो वायरल होने लगी फेंक पोस्ट दीपक प्रयागराज के एक पूर्व विधायक का करीबी भी बताया जा रहा हैं।
इस मामले का संज्ञान लेकर प्रयागराज कॉमिशनरेट की साइबर सेल नें भ्रामक पोस्ट करने वाले दीपक तिवारी उर्फ़ मुकेश तिवारी पर मुकदमा दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू की जांच मे ये पता चला की दीपक तिवारी प्रयागराज के मेजा इलाके के लखन पुर इलाके का रहने वाला हैं। पुलिस नें छापा मार कर उसको आज उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस नें इसके खिलाफ धारा 196/196 (बी ) और 66 (डी) आई टी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं अभियुक्त दीपक तिवारी क़ो जेल भेज दिया गया, इस मामले मे आईपीएस राजकुमार मीणा नें बताया की प्रयागराज की साइबर सेल टीम सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर नज़र रख रही हैं इस तरह की फ़र्ज़ी पोस्ट करके माहौल ख़राब करने वालो से पुलिस सख़्ती से निपटेगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles