Tuesday, June 2, 2026
spot_img

माघ मेला में शिविर में लगी आग,गृहस्थी का सामान स्वाहा

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
प्रयागराज। प्रयागराज माघ मेला क्षेत्र में शनिवार शाम एक बार फिर एक शिविर में आग लगने से दो टेंट और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। माघ मेला क्षेत्र के तुलसी शिवाला मार्ग स्थित एक शिविर में लगी थी आग,हालांकि अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन शिविर में रखा सामान और रजाई गद्दे और दो टेंट जलकर राख हो गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि माघ मेले के सेक्टर 6 में तुलसी शिवाला मार्ग स्थित किशोरी मठ चित्रकूट धाम में आग लगी थी।वहां मौजूद लोगों ने धुआं निकलते देख इसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंच कर फायर कर्मियों ने आग बुझाने का काम किया। आनन फानन में पुलिस ने वहां पहुंच कर रास्ते को बंद करवा दिया और उसके बाद जब स्थिति सामान्य हुई तो लोगों को आने जाने दिया जा रहा है। मेला में आग लगने की यह पांचवीं घटना है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles