Tuesday, June 2, 2026
spot_img

जनता की शिकायतों के प्रतिगंभीर विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता का जारी है जनसुनवाई कार्यक्रम

जनसुनवाई के दौरान अधिकांश शिकायातों का करते है तुरन्त निस्तारण
(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
विदिशा। कलेक्टर अंशुल गुप्ता के द्वारा हरेक मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से आवेदको की समस्याओं का समाधान हो रहा है। मंगलवार 27 जनवरी को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में 93 आवेदको के द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया है। जिसमें से मौके पर 49 आवेदनो का निराकरण किया गया है। शेष लंबित आवेदनों पर समय सीमा में कार्यवाही कर निराकरण की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश उल्लेखित विभागो के अधिकारियों को दिए गए हैं। कलेक्टर अंशुल गुप्ता के निर्देश पर लंबित शिकायतों निराकरण के लिए भी समय सीमा में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए है। उन्होंने विभागो में लंबित आवेदनो पर क्या-क्या कार्यवाही संबंधित विभागो के जिलाधिकारियों द्वारा की गई है कि अद्यतन स्थिति से अवगत हुए है। जनसुनवाई में प्रस्तुत किए गए इन सभी आवेदनों की प्राप्ति उपरांत समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए हैं। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अनुभा जैन, सुश्री निकिता तिवारी, के अलावा विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles