बिहार वोटर यात्रा के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किया जिला समन्वयक

0
174

(24x7newstime Correspondent)
नयी दिल्ली। कांग्रेस ने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंगलवार को 25 जिला समन्वयक नियुक्त किये।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है और पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने जो समन्वयक नियुक्त किए हैं उनकी सूची में इस प्रकार है…
रोहतास में अजय राय तथा रामकिशन ओझा, औरंगाबाद में धीरज गुर्जर, गया में कमलेश्वर पटेल, नवादा के लिए दिनेश गुर्जर (विधायक), नालंदा में दिनेश गुर्जर (विधायक), शेखपुरा में संजय कपूर, जमुई में कुलदीप इंदोरा, लखीसराय में सत्य नारायण पटेल, मुंगेर के लिये नीलांशु चतुर्वेदी, भागलपुर में अशोक सिंह (सांसद), कटिहार में भजनलाल जाटव, पूर्णिया में रामलाल जट्ट, अररिया में नदीम जावेद, सुपौल में वीरेंद्र राठौर, मधुबनी में शिशपाल सिंह (शिशपाल केहरावाला, विधायक), दरभंगा में अनिल चौधरी, मुजफ्फरपुर में कुलदीप वत्स, सीतामढ़ी में असलम शेख, मोतिहारी में काजी निजामुद्दीन, पश्चिम चंपारण के लिए तनुज पुनिया (सांसद), गोपालगंज में प्रियांव्रत सिंह, सीवान में राजेश ठाकुर, छपरा (सारण) में सचिन यादव, आरा (भोजपुर) में कुमार जय मंगल (विधायक), पटना में अविनाश पांडे, सत्यज बंटी पाटिल तथा चेतन चौहान। यात्रा संयोजक मनोज त्यागी (संयुक्त सचिव) तथा शुषांत मिश्रा (संयुक्त सचिव) को बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here