Saturday, June 13, 2026
spot_img

गोरखपुर में धर्मांतरण के प्रयास में चार आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के थाना गुलरिहा क्षेत्र में धर्मांतरण कराने के प्रयास के आरोप में पुलिस ने तीन पुरुष और एक महिला को सोमवार को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष गुलरिहा की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में अमित सिंह निवासी परवरपार (कुशीनगर), वर्तमान पता गोरखनाथ, विक्की कुमार निवासी सरहरी थाना गुलरिहा, कन्हैया यादव निवासी पीपीगंज तथा रीता देवी निवासी परवरपार (कुशीनगर), वर्तमान पता गोरखनाथ शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ थाना गुलरिहा में उत्तर प्रदेश धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles