Tuesday, June 2, 2026
spot_img

मुख्य निर्वाचन आयुक्त की उत्तराखंड के मतदाताओं से एसआईआर में सहयोग देने की अपील

देहरादून(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उत्तराखण्ड दौरे के दूसरे दिन रविवार को देहरादून स्थित राज्य अतिथि गृह बीजापुर में एसआईआर की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने प्रदेशवासियों से बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को एसआईआर के कार्य में सहयोग देने की अपील की।
श्री कुमार ने कहा कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना है। उन्होंने सभी मतदाताओं से आगामी एसआईआर में अपना नवीनतम पासपोर्ट फोटो उपलब्ध कराने के साथ ही बीएलओ को सहायोग करने की अपील की है।
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन आयुक्त को अवगत कराया कि प्रदेश में प्री-एसआइआर फेज में 89 प्रतिशत मैपिंग की गई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश में गणना प्रपत्रों के प्रिंटिंग की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। डीईओ, डिप्टी डीईओ, ईआरओ/एईआरओ के प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूरा कर दिया गया है, बीएलओ और अन्य फ़ील्ड स्टाफ प्रशिक्षण गतिमान है।
डा पुरुषोत्तम ने आयुक्त को यह भी बताया गया कि प्रदेश में एसआईआर के लिए व्यापक स्तर पर विभिन्न माध्यमों से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं ईआरओ को राजनैतिक दलों के साथ प्रत्येक सप्ताह बैठक करने के निर्देश दिए हैं।
इस दौरान मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, एडीजी डॉ. वी मुरुगेशन, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, नव नियुक्त जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान, एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल, सीडीओ देहरादून अभिनव शाह, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles