पर्थ,(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)। भारत महिला हॉकी टीम को चार मैचों की मैत्री सीरीज करीबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार को खेले गये मुकाबले के पहले क्वार्टर में नवनीत कौर ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारतीय टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। भारतीय रक्षापंक्ति पहले हाफ में ज़्यादातर समय मजबूत रहा और दूसरे क्वार्टर तक अपनी बढ़त बनाए रखी। हालांकि, दूसरे हाफ में मोमेंटम बदल गया जब ऑस्ट्रेलिया की एबी विल्सन ने दो पेनल्टी-कॉर्नर मौकों का फायदा उठाया, तीसरे और चौथे दोनों क्वार्टर में गोल करके मेजबान टीम के लिए वापसी कर जीत पक्की की।





