शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव

0
157

मुंबई,(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)। विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुरआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया। बीएसई का सेंसेक्स 69.84 अंक नीचे 75,939.86 अंक पर खुला, लेकिन फिर कुछ देर के लिए हरे निशान में चला गया और 76,137.53 अंक तक मजबूत रहा। इसके बाद फिर लुढ़कता हुआ यह 75,797.01 अंक तक उतर गया। खबर लिखे जाते समय सूचकांक 163.86 अंक (0.22 प्रतिशत) टूटकर 75, 845.84 अंक पर रहा। वैश्विक स्तर पर जापान का निक्केई फिलहाल ऊपर है जबकि हांगकैंग के हैंग सेंग और चीनी के शंघाई कंपोजिट में गिरावट है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 33.35 अंक टूटकर 23,880.35 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 36.65 अंक यानी 0.15 प्रतिशत नीचे 23,877.05 अंक पर था। वृहत बाजार में लिवाली हो रही है। बैंकिग, वित्त और तेल एवं गैस समूहों में गिरावट बनी हुई है। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, रियलटी और मीडिया समूहों में तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक और टीसीएस के शेयरों में अभी गिरावट है। इटरनल, एनटीपीसी, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स और टेक महिंद्रा के शेयर बढ़त में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here