Saturday, June 13, 2026
spot_img

जनसमस्याओं का समयसीमा में निपटारा करें, देरी पर तय हो जवाबदेही : योगी

लखनऊ,(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनदर्शन में प्रदेशभर से आए लोगों की शिकायतें सुनीं और समयसीमा में निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व और पुलिस से जुड़ी शिकायतों का निपटारा निर्धारित अवधि में हो, और बिना वजह देरी होने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाए।
जनदर्शन में मुख्यमंत्री ने राजस्व और पुलिस मामलों के आवेदन संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए कहा कि लंबित राजस्व मामलों का निपटारा तय समय में हो। छह महीने से अधिक समय से लंबित मामलों की समीक्षा कर बिना उचित कारण देरी पाए जाने पर कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि जरूरतमंद को समय पर मदद और समाधान मिले। अधिकारियों को संवेदनशीलता से काम करने, बिना भेदभाव न्याय दिलाने, पात्रों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जरूरतमंदों को उचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए। कुछ बच्चों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने को कहा। हापुड़ की कक्षा 7 की एक छात्रा ने परिवार की आर्थिक दिक्कत और पढ़ाई जारी रखने में चुनौती बताई तो मुख्यमंत्री ने कहा, “बेटी, तुम बस पढ़ाई पर ध्यान दो, बाकी हम पर छोड़ दो।” उन्होंने अभिभावक से कहा कि शिक्षित बच्चा मजबूत भारत की नींव है और अधिकारियों से संपर्क कर बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में मदद करने को कहा।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles