Tuesday, June 2, 2026
spot_img

मांसपेशियों की शक्ति, संतुलन और समन्वय को बेहतर बनाने कारगर साबित हो रही है पीएनएफ फिजियोथेरेपी

लखनऊ में पीएनएफ आधारित उन्नत न्यूरो फिजियोथेरेपी कार्यशाला का आयोजन

लखनऊ(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)। प्रोप्रियोसेप्टिव न्यूरोमस्कुलर फैसिलिटेशन(पीएनएफ) आधारित उन्नत न्यूरो फिजियोथेरेपी कार्यशाला का आयोजन एक्स्ट्रा केयर फिजियोथेरेपी सेंटर द्वारा किया गया, जिसमें लगभग 35 फिजियोथेरेपिस्ट एवं पुनर्वास विशेषज्ञों ने सहभागिता की।
लखनऊ के होटल विजय पैराडाइज में आयोजित उन्नत न्यूरो फिजियोथेरेपी कार्यशाला में बताया गया कि पीएनएफ एक आधुनिक फिजियोथेरेपी तकनीक है, जिसका उपयोग शरीर की मांसपेशियों की शक्ति, संतुलन, समन्वय तथा शरीर की गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है। यह तकनीक विशेष रूप से स्ट्रोक, स्पाइनल कॉर्ड इंजरी, पार्किंसन रोग एवं अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के पुनर्वास में प्रभावी मानी जाती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. हरप्रीत सिंह सचदेव पीटी, वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट, एम्स नई दिल्ली रहे। उन्होंने पीएनएफ, न्यूरो पुनर्वास, चाल प्रशिक्षण, ट्रंक कंट्रोल एवं आधुनिक पुनर्वास तकनीकों पर अपने विशेषज्ञ अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. योगेश सेठी पीटी, बीबीडी बैडमिंटन अकादमी से भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने खेल पुनर्वास एवं चोटों से बचाव के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके अतिरिक्त डॉ. संतोष कुमार पीटी, फिजियोथेरेपिस्ट, सीआरसी लखनऊ ने न्यूरोलॉजिकल पुनर्वास एवं प्रमाण आधारित फिजियोथेरेपी उपचार पद्धतियों पर अपने विचार व्यक्त किए। वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. अरविंद कुमार निगम पी एंड ओ ने कृत्रिम अंग एवं ऑर्थोटिक पुनर्वास तथा कार्यात्मक स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजक डॉ. आकांक्षा उपाध्याय पीटी ने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक कार्यशालाएं फिजियोथेरेपी विशेषज्ञों को नवीनतम पुनर्वास तकनीकों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा इससे मरीजों के उपचार की गुणवत्ता और बेहतर होती है। कार्यक्रम के दौरान सभी विशिष्ट अतिथियों को पुनर्वास एवं फिजियोथेरेपी क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles