Wednesday, June 3, 2026
spot_img

भारतपे ने येस बैंक के साथ मिलकर पेश की यूपीआई पर क्रेडिट की नयी सुविधा

नयी दिल्ली,(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)। देश की अग्रणी फिनटेक और यूपीआई भुगतान कंपनी भारतपे ने मंगलवार को ‘भारतपे फ्लेक्स’ पेश करने की घोषणा की।
येस बैंक द्वारा संचालित यह नया क्रेडिट-ऑन-यूपीआई समाधान ग्राहकों को रोजमर्रा के यूपीआई भुगतान में अधिक लचीलापन और वित्तीय नियंत्रण प्रदान करेगा। उपयोगकर्ता दुकानों पर क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान, ऑनलाइन खरीदारी, बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज, यात्रा और ईंधन लेने जैसे खर्चों के लिए यूपीआई का उपयोग करते हुए एकीकृत क्रेडिट लाइन का लाभ उठा सकेंगे।
यह सुविधा ग्राहकों को जरूरत पड़ने पर तत्काल वित्तीय सहायता भी उपलब्ध करायेगी। ग्राहक यूपीआई के जरिये बाद में भुगतान कर सकते हैं और बकाया राशि को 45 दिनों तक की ब्याज-मुक्त अवधि में चुका सकते हैं। साथ ही वे अपनी सुविधा के अनुसार पूरी राशि एकमुश्त चुकाने या उसे आसान समान मासिक किस्तों में बदलने का विकल्प भी चुन सकते हैं। पात्र ग्राहकों के लिए पूरी तरह डिजिटल ऑनबोर्डिंग और एक्टिवेशन प्रक्रिया उपलब्ध है।
भारतपे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नलिन नेगी ने कहा कि यूपीआई ने देश में डिजिटल भुगतान को आसान और व्यापक बनाया है। भारतपे फ्लेक्स उपभोक्ताओं को यूपीआई की सरलता के साथ क्रेडिट की सुविधा प्रदान कर उनके दैनिक खर्चों के प्रबंधन में अधिक लचीलापन और नियंत्रण देगा।
येस बैंक में क्रेडिट कार्ड्स एवं मर्चेंट एक्वायरिंग के भारत प्रमुख अनिल सिंह ने कहा कि बैंक लंबे समय से देश के डिजिटल भुगतान इकोसिस्टम को मजबूत बनाने में योगदान दे रहा है। भारतपे के साथ यह साझेदारी ग्राहकों को निर्बाध क्रेडिट-ऑन-यूपीआई अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
भारतपे ने भारतपे फ्लेक्स के लिए एक नया ब्रांड अभियान भी शुरू किया है, जो “पे नाउ, सेटल लेटर” थीम पर आधारित है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles