(24x7newstime Correspondent)
नयी दिल्ली । सरकार ने दुनिया के सबसे बड़े सीमा प्रहरी दल सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के ग्रुप बी और सी कर्मचारियों के लिए पहली कैडर समीक्षा को मंजूरी दे दी है जिसे 23 हजार 710 कर्मियों की पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू हो गई है।बाल की प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि यह कैडर समीक्षा कांस्टेबल से इंस्पेक्टर के रैंक तक होगी और इसका कार्यान्वयन शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि इसके तहत कुल 23,710 कर्मियों की तत्काल पदोन्नति होगी। विभिन्न रैंकों में कुल 8116 पदोन्नति के आदेश आज जारी किए जा चुके हैं। सरकार द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के बाद उठाए गए इस कदम को बल का मनोबल बढ़ाने के कदम के रूप में देखा जा रहा है।इस समीक्षा से कांस्टेबल से इंस्पेक्टर तक पदोन्नति के अवसरों में सुधार होने की उम्मीद है जिससे उन्हें मौजूदा गतिरोध से काफी राहत मिलेगी, जिससे बल कर्मियों का समग्र मनोबल और पेशेवर विकास बढ़ेगा।





