प्रियंका-खरगे ने दी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

0
124

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नई दिल्ली। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर बुधवार को यहां उनकी समाधि वीर भूमि पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृति में उनकी समाधि वीर भूमि में आज सुबह कार्यक्रम आयोजित किया था जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और भारत रत्न राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती वाड्रा ने अपने पिता को याद करते हुए कहा “विरासत में आप से करुणा, प्रेम और देशभक्ति का धर्म मिला। हम दोनों राहुल और मैं, हमेशा यह धर्म निभायेंगे। न कोई तोड़ पाएगा, न कोई रोक पाएगा, न कभी हमारे कदम लड़खड़ायेंगे।”

श्री खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री के उल्लेखनीय कार्यों को याद करते हुए कहा “मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष करना, पंचायती राज को मजबूत करना, दूरसंचार और आईटी क्रांति, कम्प्यूटरीकरण कार्यक्रम, निरंतर शांति समझौते, महिला सशक्तिकरण, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम और समावेशी शिक्षा पर जोर देने वाली नई शिक्षा नीति जैसे राजीव गाँधी जी के अभूतपूर्व क़दम देश में परिवर्तनकारी बदलाव लेकर आए। हम भारत रत्न, राजीव गाँधी जी को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। “

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here