(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नई दिल्ली। सशस्त्र बलों की मारक क्षमता बढाने के लिए मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि 5’ का बुधवार को सफल परीक्षण किया गया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र से सफलतापूर्वक किया गया। मंत्रालय ने कहा कि परीक्षण में सभी परिचालन और तकनीकी मानकों की पुष्टि हुई।
यह परीक्षण सामरिक बल कमान के तत्वावधान में किया गया।





