(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास स्थित गौशाला में हाल ही में जन्मी एक बिछिया का आज नामकरण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गौसेवा और पशुधन संवर्धन के लिए हमारी सरकार ने अनेक प्रयास प्रारंभ किए हैं।
मुख्यमंत्री ने आज महालक्ष्मी व्रत पूजन के दिन नवजात बछिया का नामकरण करते हुए उसे ‘कमला’ नाम दिया। ‘कमला’ पहली ऐसी बछिया है, जिसका जन्म मुख्यमंत्री निवास की गौशाला में ही हुआ है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौशाला पहुंचकर सभी गायों के साथ ‘कमला’ को भी तिलक लगाकर निवास में उसका स्वागत किया।





