Tuesday, June 2, 2026
spot_img

अब्बास अंसारी का गनर बिना सूचना गायब, निलंबित

मऊ(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)। उत्तर प्रदेश के मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अब्बास अंसारी की सुरक्षा में तैनात गनर उपेंद्र कुमार को पुलिस विभाग ने निलंबित कर दिया है। गनर पर बिना विभागीय अनुमति और सूचना के गैर जनपद जाने तथा ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने मंगलवार को बताया कि विधायक अब्बास अंसारी की सुरक्षा के लिए गनर उपेंद्र कुमार की तैनाती की गई थी। विधायक के भ्रमण के दौरान यह पाया गया कि संबंधित गनर अपनी ड्यूटी पर मौजूद नहीं था और बिना किसी सूचना के जिले से बाहर चला गया था। उन्होंने बताया कि मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस विभाग ने तत्काल प्रभाव से गनर को निलंबित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संबंधित पुलिसकर्मी निजी कार्य से बिना अनुमति के बाहर गया था, जो विभागीय अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस नियमों के अनुसार बिना अनुमति ड्यूटी छोड़कर जाना गंभीर लापरवाही और नियमों का उल्लंघन माना जाता है। हालांकि विधायक अब्बास अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई है और उनकी सुरक्षा में तत्काल दूसरे गनर की तैनाती कर दी गई है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles