Tuesday, June 2, 2026
spot_img

अभिनेता प्रकाश राज ने सुनीता विलियम्स से की मुलाकात

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नयी दिल्ली। अभिनेता प्रकाश राज ने केरल के कोझिकोड में आयोजित केरल लिटरेचर फेस्टिवल (केएलएफ) में गुरुवार को अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स से मुलाकात की। अभिनेता ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस मुलाकात के पलों को साझा करते हुए खुशी जाहिर की और उनसे हुई बातचीत को यादगार बताया। उन्होंने लिखा, “कितना यादगार पल है… हमारे समय की ऐसी साहसी महिला से मिलना और बातचीत करना…केएलएफ में सुनीता विलियम्स… आप सभी के साथ अपनी इन बेहद सुखद यादों को साझा कर रहा हूँ।” सुनीता विलियम्स ने महोत्सव में अपने संबोधन के दौरान तकनीक के महत्व पर बात की और अपनी पहचान को आकार देने में सांस्कृतिक जुड़ाव की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “दोनों ही देशों में यह काफी अद्भुत है। मैं यहाँ भारत में सभी के साथ आकर वास्तव में खुश और सम्मानित महसूस कर रही हूँ।” भारत के पहले यूनेस्को ‘साहित्यिक शहर’ कोझिकोड में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला केएलफ दुनिया के सबसे बड़े साहित्यिक आयोजनों में से एक बन गया है। इसके पिछले आयोजन में 6.5 लाख से अधिक आगंतुक आए थे और 600 से अधिक वक्ता शामिल हुए थे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles