Tuesday, June 2, 2026
spot_img

हिमाचल में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण के लिए सभी तैयारियां पूरीः राज्य चुनाव आयोग

शिमला(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)। हिमाचल प्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने रविवार को कहा कि राज्य भर में 26 मई को होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के पहले चरण के चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
आयोग के सचिव सुरजीत सिंह राठौर ने यहाँ बताया कि मतदान तीन चरणों में 26, 28 और 30 मई को सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतपत्रों और मतपेटियों के माध्यम से कराया जाएगा। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के लिए अधिसूचना 29 अप्रैल 2026 को जारी की गई थी।
श्री राठौर ने बताया कि प्रधान के 3,754 पदों, उप-प्रधान के 3,754 पदों, ग्राम पंचायत सदस्यों के 21,654 पदों, पंचायत समिति सदस्यों के 1,769 पदों और जिला परिषद सदस्यों के 251 पदों के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं।
गत सात, आठ और 11 मई को आयोजित नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 86,204 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इसके बाद 12 और 13 मई को हुई जांच में 742 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। वहीं 14 और 15 मई को नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद कुल 10,854 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
आयोग के अनुसार, राज्य भर में कुल 21,678 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 16,539 को सामान्य, 3,554 को संवेदनशील और 1,585 को अति-संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा हमीरपुर जिले में एक और कांगड़ा जिले में दो सहायक मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं।
चुनाव संपन्न कराने के लिए 8,198 मतदान दल गठित किए गए हैं। आयोग ने कहा कि पहले चरण में 26 मई को 293 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा और सभी मतदान दलों को उनके संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles