(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नई दिल्ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे अमित खरे को उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का सचिव नियुक्त किया गया है।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने रविवार को बताया कि मंत्रिमंडलीय नियुक्ति समिति ने सेवानिवृत आईएएस अधिकारी श्री खरे की उपराष्ट्रपति के सचिव के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। श्री खरे का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन साल का होगा। वह झारखंड कैडर 1985 के अधिकारी रहे हैं।
नौ सितंबर को उपराष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनावों में जीत के पश्चात श्री राधाकृष्णन को शुक्रवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी थी।





