Tuesday, June 2, 2026
spot_img

माघ मेला में पहली फरवरी तक 10 लाख श्रद्धालु परिवहन निगम की बसों से पहुंचे संगम नगरी

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि माघ मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा व्यापक बस सेवाएं संचालित की जा रही हैं। एक फरवरी तक करीब 10 लाख श्रद्धालु एवं पर्यटक निगम की बसों से प्रयागराज पहुंचकर संगम में स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त कर चुके हैं।
सोमवार को परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि माघ मेले के लिए पूरे प्रदेश से लगभग 3800 बसें लगाई गई हैं। श्रद्धालुओं के लिए एसी और नॉन-एसी दोनों तरह की विशेष बस सेवाएं प्रमुख शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों से प्रयागराज तक चलाई जा रही हैं, जिससे सस्ती और सुविधाजनक यात्रा संभव हो सकी।
उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों में आधुनिक तकनीक, सैनेटाइजेशन व्यवस्था और पर्याप्त स्टाफ की तैनाती की गई। भारी भीड़ को देखते हुए सामान्य सेवाओं के साथ अतिरिक्त बसों का भी संचालन किया गया।
दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रमुख स्नान पर्वों पर बड़े पैमाने पर बसें लगाई गईं। 3 जनवरी (पौष पूर्णिमा) को 783 बसों से 16,341 यात्रियों ने यात्रा की। 15 जनवरी (मकर संक्रांति) पर 1540 बसों से 30,627 श्रद्धालु पहुंचे। 18 जनवरी (मौनी अमावस्या) को 2387 बसों के माध्यम से 74,462 यात्रियों ने सफर किया। 23 जनवरी (बसंत पंचमी) पर 1526 बसों से 48,111 यात्री पहुंचे, जबकि 1 फरवरी (माघी पूर्णिमा) को 1297 बसों से 42,753 श्रद्धालुओं ने यात्रा की। इन प्रमुख तिथियों पर कुल 7533 अतिरिक्त बसों का संचालन कर करीब 2.12 लाख यात्रियों को सुविधा दी गई।
परिवहन मंत्री ने बताया कि 3 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक औसतन 1178 बसें प्रतिदिन संचालित की गईं और लगभग 10 लाख यात्रियों ने यात्रा की। श्रद्धालुओं की मदद के लिए 24 घंटे बस सेवाएं, अतिरिक्त रूट और सहायता केंद्र भी स्थापित किए गए, जहां रूट, समय-सारणी और अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles