Tuesday, June 2, 2026
spot_img

चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन आज लेंगे उप राष्ट्रपति पद की शपथ

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नई दिल्ली। चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन (68) शुक्रवार को उपराष्ट्रति पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को यहां बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु श्री राधाकृष्णन को शुक्रवार सुबह दस बजे राष्ट्रपति भवन में उप राष्ट्रपति पद की शपथ दिलायेंगी। नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति संवैधानिक व्यवस्थाओं के अनुसार संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ लेंगे। उप राष्ट्रपति पद के लिए नौ सितंबर को हुए चुनाव में केंद्र में सत्तारूढ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदावार श्री राधाकृष्णन निर्वाचित घोषित किये गये थे। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार श्री बी सुदर्शन रेड्डी को बड़े अंतर से हराया । श्री राधाकृष्णन अब तक महाराष्ट्र के राज्यपाल थे। चार मई, 1957 को तमिलनाडु के तिरुप्पुर में जन्मे श्री राधाकृष्णन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक हैं। उन्होंने अपना सार्वजनिक जीवन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक के रूप में शुरु किया और अब उप राष्ट्रपति पद संभालने जा रहे हैं। राष्ट्रपति ने गुरुवार को श्री राधाकृष्णन की जगह गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles