Tuesday, June 2, 2026
spot_img

देश में सत्ता परिवर्तन वोट के जरिये ही संभव: अखिलेश

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा है कि देश में सत्ता परिवर्तन लोकतांत्रिक व्यवस्था में वोट के जरिए ही संभव है। उन्होने कहा कि गैरबराबरी, महंगाई, भ्रष्टाचार से सभी त्रस्त है। आरक्षण को समाप्त करने की साजिशें हो रही है। जनता बदलाव के लिए व्याकुल है। वह और इंतजार के मूड में नहीं है। 2027 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना सुनिश्चित है। भाजपा को वोट के लोकतांत्रिक अधिकार के जरिए ही शांतिपूर्ण अहिंसक तरीके से अब सत्ता से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। भाजपा हटेगी तभी संविधान बचेगा। आरक्षण बचेगा। सामाजिक आर्थिक गैरबराबरी मिटेगी और लोगों में खुशहाली आएगी। भाजपा की हार के बाद सामाजिक न्याय का राज कायम होगा। पीडीए जीतेगा और जातीय जनगणना से समानुपातिक आधार पर सबको हक और सम्मान मिलेगा। श्री यादव ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आये नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र और संविधान को बहुत नुकसान पहुंचाया है। इस सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान और त्रस्त है। भाजपा सरकार में पीडीए के साथ लगातार अपमान और उपेक्षा हो रही है। पीडीए एकजुट हो रहा है। पीडीए सामाजिक-राजनीतिक विकल्प है।
उन्होने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद संविधान की प्रस्तावना में है भाजपा इन्हीं पर हमले कर रही है। गरीबी- अमीरी के बीच खाई गहरी हो गई है जिसके कारण लोगों में भाजपा सरकार से नाराजगी है। भाजपा सरकार में विकास कार्य ठप है। उसका न कोई स्पष्ट विजन है और नहीं कार्य दिशा है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles