Tuesday, June 2, 2026
spot_img

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फिल्म ‘गोदान’ का ट्रेलर और पोस्टर किया लॉन्च

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में गौमाता पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ का ट्रेलर लॉन्च किया और फिल्म के पोस्टर का विमोचन किया। यह फिल्म आगामी 6 फरवरी को रिलीज होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं जनप्रतिनिधियों के साथ फिल्म देखने जाएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे बाल्यकाल से गोपालन और गोसेवा से जुड़े हैं। गौमाता न केवल दूध देती है, बल्कि वातावरण को सकारात्मक बनाए रखने का कार्य भी करती है। गो सेवा से प्राप्त संतोष अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि गौ माता का महत्व हमारी संस्कृति में भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के युग से सर्वोपरि रहा है।
डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार गोशालाओं के प्रबंधन, आधुनिक तकनीक के उपयोग, गौवंश संरक्षण और गोपालकों को दूध के विक्रय पर उचित लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उच्च शिक्षा में पशुपालन संबंधित पाठ्यक्रम शामिल किए जा रहे हैं ताकि युवाओं को भी प्रेरित किया जा सके। गौशालाओं को प्रति गाय आहार के लिए 20 रुपए के स्थान पर 40 रुपए प्रदान किए जा रहे हैं। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए बहुआयामी प्रयास किए जा रहे हैं, जिनमें राष्ट्रीय डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के साथ अनुबंध, गोपालकों को प्रति लीटर 8 रुपए तक लाभ और जबलपुर एवं ग्वालियर दुग्ध संयंत्रों का नवीनीकरण शामिल है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कामधेनू फिल्म प्रोडक्शन और इसके निर्माता-निर्देशक विनोद चौधरी, अजीत प्रसाद महापात्र, शान्तनु शुक्ला, डॉ. इन्द्रेश प्रताप सिंह, डॉ. मधुसूदन शर्मा और वेदपाल झा को फिल्म निर्माण के लिए बधाई दी। साथ ही इस अवसर पर पंचगव्य उत्पाद का भी लॉन्च किया गया।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles