Tuesday, June 2, 2026
spot_img

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऑन द स्पॉट लिया फैसला, पुलिस को दिये कार्रवाई के निर्देश

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आवेदक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ऑन स्पाट फैसला लिया और पुलिस अधिकारियों को संबंधित के विरूद्ध धारा 420 के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिय। डॉ. यादव ने आवेदक पूनमचंद्र को गले लगा कर ढाढस बंधाया कि उनके साथ इंसाफ होगा। दअसल गत दिवस रतलाम जिले के सैलाना तहसील के करिया गांव में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के भ्रमण के दौरान स्थानीय निवासी पूनमचंद बामनिया ने बताया कि फायनेंस कम्पनी के माध्यम से खरीदे गये वाहन में उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में जहाँ कहीं भी भ्रमण पर जाते हैं नागरिकों की समस्याओं पर संवेदनशीलता से ध्यान देते हैं। रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने आवेदन को तत्काल संज्ञान में लेते हुए संबंधित थाने से डायरी बुलवाई। जाँच में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित टीआई को कारण बताओं नोटिस जारी कर जांच प्रारंभ कद दी गई है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles