Saturday, June 13, 2026
spot_img

पेयजल संकट को लेकर इंदौर शहर में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

भोपाल(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस ने आज मंगलवार को धरना प्रदर्शन कर भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रहने का आरोप लगाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि इंदौर में भाजपा के दो कैबिनेट मंत्री, नौ विधायक, एक सांसद और महापौर होने के बावजूद नागरिकों को नियमित पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रचार और आयोजनों में व्यस्त है, जबकि आम लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जल संकट जैसी मूलभूत समस्या के समाधान में पूरी तरह असफल साबित हुई है और कांग्रेस जनता के अधिकारों तथा बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष जारी रखेगी। धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, बाला बच्चन, सत्यनारायण पटेल, इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, इंदौर ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े तथा महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इंदौर शहर में शीघ्र नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, तो पार्टी आगामी दिनों में व्यापक जनआंदोलन करेगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles