Tuesday, June 2, 2026
spot_img

मंडलायुक्त अनिल ढ़ीगरा ने की गोरखपुर में विकास कार्यो की समीक्षा

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
गोरखपुर। गोरखपुर के मण्डलायुक्त अनिल ढ़ीगरा ने शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता एवं सीएम डैशबोर्ड से संबंधित समीक्षा बैठक करते हुये कहा कि मण्डल में चल रहे विकास कार्यों को सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करके यथाशीघ्र समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराये।
मण्डलायुक्त ने आयुक्त सभागार में गुरूवार को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता एवं सीएम डैशबोर्ड से संबंधित मण्डल स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंख्त्री आईएस पोर्टल पर निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुये निर्देश दिया कि पोर्टल पर निर्धारित किये गये समय सीमा के अनुसार निर्माण कार्य पूर्ण करायं।
उन्हांने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की समीक्षा करते हुये सोलर स्थापना के कार्य में तेजी लाने का निर्देश देते हुये कहा कि मण्डल के सभी जिलाधिकारी पीएम सूर्य घर योजना के कार्य में प्रगति के लिये स्वयं भी निगरानी करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को प्राप्त हो और कोई भी पात्र लाभार्थी इससे वंचित न रह पाये।
मण्डलायुक्त ने पेंशन योजनाओं की समीक्षा करते हुये निर्देश कि सभी पेंशन योजनाओं में अभियान चलाकर अवशेष आवेदनों को निस्तारित किया जाये। उन्होंने फेमली आईडी के निर्माण के लिये प्रगति लाने का निर्देश दिया।
मण्डलायुक्त ने मध्यान्ह भोजन की समीक्षा करते हुये संबंधित विभाग को प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्राम्य विकास विभागए ग्रामीण अभियंत्रण विभागए सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, समाज कल्याण विभागए पर्यटन विभाग, पंचायती राज विभाग आदि विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुये कार्यों में प्रगति लाने का निर्देश दिया। इसके बाद मण्डलायुक्त ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुये निर्देश दिया कि गौ तस्करी, पास्को एक्ट में कड़ी कार्यवाही किया जाये। उन्होंने अभियोजन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि
मुकदमों में प्रभावी पैरवी करते हुये अपराधियों को सजा दिया जाये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारीए प्रभागीय वनाधिकारी विकास यादवए एवं वर्चुअल माध्यम से देवरियाए कुशीनगर तथा महराजगंज के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी गण सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles