Saturday, June 13, 2026
spot_img

ईडी ने बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी की पाली हिल में 3,716.83 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड के बैंक धोखाधड़ी मामले में उद्योग हस्ती अनिल अंबानी की पाली हिल में 3,716.83 करोड़ रुपये की आवासीय संपत्ति कुर्क कर ली है।
ईडी के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। इससे पहले इस संपत्ति का 473.17 करोड़ रुपये का हिस्सा कुर्क किया गया था। ग्रुप में अब तक कुर्क की गई संपत्ति की कुल कीमत 15,700 करोड़ रुपये ज़्यादा हो गई है।
ईडी मेसर्स रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड , अनिल अंबानी और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) की प्राथमिकी के आधार पर जांच शुरू की थी। रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड और उसकी ग्रुप कंपनियों ने घरेलू और विदेशी लेंडर्स से लोन लिया, जिसमें से कुल 40,185 करोड़ रुपये बकाया हैं।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles