Tuesday, June 2, 2026
spot_img

मध्यप्रदेश में 11 सूत्री मांगों को लेकर राज्यभर में कर्मचारी करेंगे आंदोलन

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)

भोपाल । मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के आह्वान पर प्रदेशभर के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 15 जनवरी को राज्य मंत्रालय सहित सभी जिला मुख्यालयों पर आंदोलन करेंगे। इस दौरान भोपाल में सतपुड़ा भवन तथा जिलों में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने बताया कि कर्मचारी महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत प्रदान करने, सीपीसीटी से निजात, परिवीक्षा अवधि में 70, 80 व 90 प्रतिशत वेतन व्यवस्था समाप्त करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने, आउटसोर्स, स्थाई एवं संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, ई-अटेंडेंस से मुक्ति सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए कर्मचारी नेताओं द्वारा लगातार कर्मचारियों से संपर्क किया जा रहा है। इस अभियान में कर्मचारी नेता मोहन अय्यर, विजय रघुवंशी, उमाशंकर तिवारी, आशुतोष शुक्ला, ओ.पी. सोनी, पवन कुमार मिश्रा सहित अन्य नेताओं ने कर्मचारियों से आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। कर्मचारी संघ का कहना है कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles