Saturday, June 13, 2026
spot_img

उत्साहित दुकानदारों ने लगाए ‘पहले और अब’ मूल्य के बोर्ड

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की नयी दरों के लागू होने से न सिर्फ देश का आम नागरिक बल्कि दुकानदार भी उत्साहित है और कई दुकानदारों ने जीएसटी से ‘पहले और अब’ के मूल्यों को लेकर बोर्ड लगा दिये हैं।
श्री मोदी ने रविवार को जीएसटी लागू होने की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित करते हुए कहा “मुझे इस बात की खुशी है कि दुकानदार भाई-बहन भी जीएसटी रिफॉर्म को लेकर बहुत उत्साह में हैं। वे जीएसटी में हुयी कटौती को ग्राहकों तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं। बहुत सारी जगहों पर ‘पहले और अब’ के बोर्ड लगाए जा रहे हैं।”
उन्होंने नागरिक सेवा को अपनी सरकार का लक्ष्य बताया और कहा “हम- नागरिक देवो भव:, के जिस मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं, नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रीफॉर्म में इसकी साफ झलक दिखाई देती है। अगर हम इनकम टैक्स में छूट और जीएसटी में छूट को जोड़ दें, तो एक साल में जो निर्णय हुए हैं, उससे देश के लोगों को ढाई लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की बचत होगी और तभी तो मैं कह रहा हूं, यह बचत उत्सव है।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आत्मनिर्भरता के रास्ते पर चलना ही होगा। उनका कहना था कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने का बड़ा दायित्व देश के एमएसएमई और कुटीर उद्योगों पर भी है जो देश के लोगों की जरूरत का सामान देश में ही बना सकते हैं। अपनी जरूरत का सामान हमें देश में ही बनाना चाहिए।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles