Tuesday, June 2, 2026
spot_img

मंत्री को हिरासत में नहीं लिया तो दरभंगा की सडको पर चक्का जाम करेंगे: तेजस्वी

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
दरभंगा । बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि पत्रकार से मारपीट और गाली गलौज करने वाले बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार पर अगर कार्रवाई नहीं हुई तो यहीं अपने समर्थकों के साथ चक्का जाम करेंगे।
श्री यादव ने कहा कि बिहार का भविष्य वर्तमान सरकार के हाथों में सुरक्षित नहीं है। उन्होंने नगर विकास मंत्री के खिलाफ गंभीर कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि मंत्री पद की एक गरिमा होती है लेकिन संविधान से खिलवाड़ करने वाले मंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टीम में शामिल है। उन्होंने कहा कि ऐसे विनाशकारी लोग कैसे बिहार का विकास करेंगे।
राजद नेता ने कहा कि ऐसी स्थिति में आप समझ सकते हैं कि बिहार की जिम्मेवारी कैसे लोगों के हाथों में है। उन्होंने कहा कि यह 14 करोड़ बिहार वासियों का सवाल है, जहाँ रेवन्ना, प्रसन्ना के जैसे लोग महिला के साथ शोषण करते हैं। एक, दो नहीं तीन हजार महिलाओं के शोषण की बात है और यूपी में भी एक नेता ऐसे हैं जो महिला पहलवानों का शोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि दुःख की बात है कि ऐसे लोग ही प्रधानमंत्री के टीम में है, जो ओलंपिक में जाकर मेडल लाने वाली हमारी बहनों का शोषण करते हैं।
श्री यादव ने कहा कि जाले विधानसभा के विधायक और मंत्री खुद नकली दवा का कारोबार करते है और पत्रकारों को गाली देते और पीटते हैं, ऐसे लोगों की जमात भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में हैं।
इससे पहले राजद नेता बीती रात नगर विकास सह आवास मंत्री जीवेश कुमार द्वारा एक युट्यूबर की गई पिटाई और गाली देने के मामले को लेकर दरभंगा पहुंचे और पीडित युट्यूबर दिलीप कुमार सहनी उर्फ दिवाकर से मिलकर घटना की बाबत पूरी जानकारी ली और स्वयं उसको साथ लेकर सिंहवारा थाना पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज कराई।
श्री यादव ने कहा कि मंत्री जीवेश कुमार का मिडिया के साथ विवादों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। जब भी मिडिया उनसे सवाल करता हैं, मंत्री जी भड़क जाते हैं। पहले सासाराम में भड़के, अब बीती रात दरभंगा में तो ऐसा भड़के की उन्होंने एक युटुबर की पिटाई करते हुए उसके कपड़े फाड़ डालें एवं मां बहन की गाली तक दी। उन्होंने के कहा कि यूट्यूबर दिलीप कुमार सहनी के साथ मंत्री द्वारा किया गया मारपीट एवं गाली गलौज बहुत दुखदाई है इस मामले को हम लोग गंभीरता से ले रहे हैं और मामला केवल एफआईआर तक सीमित नहीं रहेगा । उन्होंने कहा कि मंत्री जी को हिरासत में नहीं लिया गया तो वह अपने समर्थको के साथ दरभंगा की सड़कों पर चक्का जाम करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की पुलिस कानून से नहीं चलती है। यहां की पुलिस मंत्री और सरकार के निर्देश पर चलती है। उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक से मांग करते हुए कहा कि इस मामले की स्वयं निगरानी करते हुए निष्पक्षता से जांच करें।
श्री यादव ने बिहार सरकार के नगर विकास सह आवास मंत्री जीवेश मिश्रा को आदतन अपराधी बताते हुए कहा कि इन्हें नकली दवा बेचने के जुर्म में दोषी करार देते हुए राजस्थान कोर्ट ने सजा सुनाई थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की माँ माँ होती है और आम आदमी की माँ माँ नहीं होती हैं क्या? आखिर पत्रकार दिलीप सहनी की क्या गलती थी कि मंत्री ने उनके साथ गाली गलोच के बाद पिटाई भी की।
श्री यादव ने कहा कि पत्रकार का काम ही सवाल पूछना है। अगर मंत्री महोदय के पास सवालों का जवाब नहीं था तो चुप रहते, युट्यूबर के साथ मारपीट या गाली गलौज की क्या जरूरत थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles