Tuesday, June 2, 2026
spot_img

बंगलादेश में नहीं होगा आईपीएल मैचों का प्रसारण

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
ढाका। बंगलादेश के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सोमवार को देश के सभी ब्रॉडकास्टर्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का प्रसारण बंद करने का निर्देश दिया।
यह निर्देश आईपीएल 2026 सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स से तेज गेंदबाज मुस्तफिज़ुर रहमान को बाहर किए जाने के बाद आया है। इसके बाद, बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में अपने टी-20 विश्व कप मैच न खेलने का भी फैसला किया था और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से औपचारिक रूप से अपने मैचों को दूसरी जगह कराने का अनुरोध किया था।
मंत्रालय की ओर से आज प्रसारण पर प्रतिबंध लगाये जाने आधिकारिक नोटिफिकेशन के जरिए जारी किया गया। इस आदेश पर सहायक सचिव फिरोज खान के हस्ताक्षर है। यह सभी आईपीएल मैचों और संबंधित प्रोग्रामिंग पर लागू होता है और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। मंत्रालय ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के 26 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल सीजन के लिए केकेआर टीम से मुस्तफिज़ुर को बाहर करने के फैसले का संज्ञान लिया।
नोटिफिकेशन में कहा गया है, “ऐसे फैसले का कोई उचित कारण पता नहीं है। ऐसे फैसले से बंगलादेश के लोगों में दुख, परेशानी और गुस्स है। इन परिस्थितियों में आदेश दिया जाता है कि इंडियन प्रीमियर लीग के सभी मैचों और कार्यक्रमों का प्रसारण और ट्रांसमिशन अगले निर्देशों तक बंद कर दिया जाए। यह निर्देश उचित अधिकारियों की मंजूरी से जनहित में जारी किया गया है।”

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles