(24×7 न्यूजटाइम संवाददाताा)
आगरा । उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या की बैठक में अधिकारियों के न पहुंचने से नाराज मंत्री मीटिंग छोड़ कर चलीं गईं। उन्होने इस मामले की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देने की बात कही है।
दरअसल सोमवार को आगरा के विकास भवन में किसानों की समस्याओं को लेकर बैठक थी। इस बैठक को लेकर प्रशासन को प्रोटोकॉल के तहत जानकारी दी गई थी उसके बाद भी अधिकारी नहीं पहुंचे।
श्रीमती मौर्या ने हमारे संवाददाता से कहा कि अपनी ग्रामीण विधान सभा के किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर बैठक प्रस्तावित थी। सभी अधिकारियों को बता दिया गया था उसके बाद एक कोई अधिकारी पहुंचा था। जिला अधिकारी से मोबाइल पर हुई बात में नाराजगी व्यक्त कर दी है। मुख्यमंत्री से जब मुलाकात होगी तो अधिकारी बैठक में नहीं आए इसकी जानकारी दी जाएगी।
अपर जिला अधिकारी प्रोटोकॉल प्रशांत तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की आर्थिक सलाहकार टीम आयी हुई है। दस सदस्यों की टीम आगरा में है। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या और आर्थिक सलाहकार टीम की बैठक एक ही समय पर हो गई जिससे कुछ अधिकारी नहीं पहुंच पाए बाकी कृषि विभाग से जुड़े कई अधिकारियों को भेजा गया था।





