Tuesday, June 2, 2026
spot_img

विपक्ष को साथ लेने पर नहीं, सिर्फ संदेश देने पर विश्वास करते हैं मोदी : कांग्रेस

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नयी दिल्ली। कांग्रेस ने संसद की कार्यवाही शुरु होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज दिये संदेश पर कहा कि वह विपक्ष को किसी भी मुद्दे पर साथ लेने की पहल करने की बजाय सिर्फ बयानबाजी पर विश्वास करते हैं।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर आरोप लगाया कि श्री मोदी सर्वदलीय बैठक नहीं बुलाते हैं और अगर बुलाते भी हैं तो खुद उसमें शिरकत नहीं करते। यहां तक कि संसद में विधेयक जरूरी प्रक्रिया अपनाए बिना पारित करवा देते हैं और विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं देते लेकिन संसद का हर सत्र शुरु होने से पहले संदेश जरूर देते हैं।
उन्होंने कहा “वो राष्ट्रीय मुद्दों पर विपक्ष को विश्वास में लेने के लिए न तो सर्वदलीय बैठकों को बुलाएंगे और न ही उनकी अध्यक्षता करेंगे। वो आख़िरी समय में विधेयक पेश कराएंगे और आवश्यक विधायी जाँच-पड़ताल के बिना उन्हें संसद में बुलडोज़र से पास करवा लेंगे। वो संसद में बैठकर विपक्षी नेताओं की चिंताओं का जवाब देने के बजाय दोनों सदनों में चुनावी रैली जैसे भाषण देंगे।”
उन्होंने आगे कहा “हर सत्र की शुरुआत से पहले वो संसद को पृष्ठभूमि बनाकर अपना हमेशा की तरह पाखंड से भरा हुआ ‘देश के नाम संदेश’देंगे। आज का प्रदर्शन उसी सिलसिले का हिस्सा है। “

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles