Tuesday, June 2, 2026
spot_img

उज्जैन में माँ नर्मदा महा आरती में शामिल हुए मोहन यादव एवं जे पी नड्डा

नर्मदा जयंती समारोह की शुरूआत

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने बसंत पंचमी के पावन अवसर पर शुक्रवार शाम को ग्वारीघाट में माँ नर्मदा की महाआरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने नर्मदा महा आरती के पहले स्वस्ति-वाचन और श्लोकों के मध्य माँ नर्मदा की पूजा कर माँ नर्मदा का दुग्धाभिषेक कर दीपदान भी किया। नर्मदा महा आरती शाम 7 बजे ओंकार ध्वनि के साथ प्रारंभ हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा महा आरती के साथ प्रदेश में नर्मदा जयंती पर होने वाले आयोजनों की शुरुआत भी की। उन्होंने कहा कि वे 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के बाद उज्जैन में माँ क्षिप्रा की पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माँ नर्मदा से प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को नर्मदा जयंती और गणतंत्र दिवस की अग्रिम बधाई दी। महाआरती के समापन पर 15 वर्षीय तेजस्विनी दुबे ने माँ नर्मदा को साफ एवं स्वच्छ रखने का सभी को संकल्प दिलाया।

नर्मदा महा आरती में केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा की धर्मपत्नी श्रीमती मल्लिका नड्डा, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, सांसद श्री आशीष दुबे, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक श्री अशोक रोहाणी एवं डॉ अभिलाष पांडे, श्री राहुल ठाकुर, श्री अखिलेश जैन, श्री रत्नेश सोनकर, श्री राजकुमार पटेल, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री विनोद गोंटिया, पूर्व निःशक्तजन आयुक्त श्री दीपांकर बैनर्जी, श्री संदीप जैन, श्री सोनू बचवानी भी मौजूद थे।

रोड-शो के दौरान नागरिकों का किया अभिवादन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने झंडा चौक से ग्वारीघाट तक रोड-शो कर नागरिकों का अभिवादन किया। रोड-शो के दौरान नागरिकों ने मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री का पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया। रोड-शो में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री अशोक रोहाणी सहित जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles