(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
विदिशा। राज्य सरकार द्वारा 15 जनवरी को होने वाली कलेक्टर—कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के एजेंडा बिंदु पर विदिशा के कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने अपनी तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कॉफ्रेंस के लिए निर्धारित बिन्दुओं पर गहनता से समीक्षा की और विभागों के अधिकारियों से अपडेट जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर, कमिश्नर कांफ्रेंस के जिन बिंदु पर समीक्षा की जाएगी उन सभी बिंदुओं पर संबंधित विभागों द्वारा समय-सीमा में अनिवार्य रूप से जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर, कमिश्नर कान्फ्रेंस में जो बिंदु शामिल है उनमें कृषि, स्वास्थ्य एवं पोषण, रोजगार उद्योग एवं निवेश, नगरीय विकास, सुशासन, शिक्षा, ग्रामीण विकास एवं जनजातीय कार्य और कानून व्यवस्था इत्यादि शामिल हैं।

कलेक्टर कमिश्नर कांफ्रेंस के मद्देनजर आज लंबित आवेदनों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने कृषि क्षेत्र से संबंधित प्राकृतिक खेती, भावांतर योजना के कार्य, नरवाई जलाने की घटनाओं पर कठोर नियंत्रण करना, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना, गौशालाओं की संख्या बढ़ाना के अलावा स्वास्थ्य के संबंध में कुपोषण की पहचान एवं उपचार हेतु घर-घर सर्वे की कार्यवाही करना। मुख्यमंत्री बाल आरोग्यम कार्यक्रम अंतर्गत सेम, मेम और एस यूडब्ल्यू व बच्चों के पोषण स्तर में सुधार करना। मातृ मृत्यु प्रकरणों की समीक्षा, बाल मृत्यु की समीक्षा सिकल सेल के उपचार रत रोगियों की समीक्षा। गर्भवती महिलाओं की सिकल सेल जांच, टीवी स्क्रीनिंग, निक्षेय पोषण किट वितरण, वय वंदना योजना, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल योजना के अलावा उद्योग विभाग से संबंधित पीएम विश्वकर्मा योजना अंतर्गत ऋण वितरण के कार्य, एक जिला एक उत्पाद योजना और साथ ही साथ नगरीय विकास अंतर्गत पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना, पीएम स्व निधि योजना 2.0 और सुशासन अंतर्गत नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा राजस्व संग्रहण और स्वामित्व योजना के कार्यों की समीक्षा की गई है।
कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार में सम्पन्न हुई इस बैठक में अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर सहित विभिन्न विभागो के जिलाधिकारी मौजूद रहे वहीं खण्ड स्तरीय अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से संवाद किया गया है।





