Tuesday, June 2, 2026
spot_img

पीएम मोदी के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है, कांग्रेस नेता राहुल गांधी हताशा के दौर से गुजर रहे हैं : बृजेश पाठक

मुरादाबाद (24×7न्यूजटाइम संवाददाता)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है और अब वह वैचारिक दिवालियापन के दौर से गुजर रही है। राहुल गांधी और उनके नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी को अपनी गिरती राजनीतिक भाषा पर आत्ममंथन की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि जनता उनके कुत्सित विचारों को कभी स्वीकार नहीं करेगी।
दो दिवसीय दौरे पर रविवार को मुरादाबाद पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बुद्धि विहार स्थित व्हाइट हाउस में आयोजित भाजपा महानगर प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में शामिल होने के पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो (राहुल गांधी) इस समय भारी हताशा के दौर से गुज़र रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी इस बात को अच्छी तरह समझते हैं कि जनता अब उनके किसी बहकावे में आने वाली नहीं है। कहा कि लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं ने जनता के बीच अपना आधार मजबूत किया है और लगातार उनके प्रति जन विश्वास बढ़ा है।
उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाअभियान कार्यक्रम में अपने संबोधन में वर्ष 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को सरकार का मुख्य लक्ष्य बताते हुए कार्यकर्ताओं से इसे जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिकता है और इसके लिए कार्यकर्ता साल के 365 दिन धरातल पर सक्रिय रह कर एकजुटता से कार्य कर रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए उन्होंने जोर दिया कि विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए इस अभियान से प्रत्येक नागरिक को जोड़ा जा रहा है।
प्रदेश की कानून व्यवस्था और विपक्ष के रुख पर कड़ा प्रहार करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपराधियों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर अडिग है और कानून अपना काम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रहा है ताकि प्रत्येक अपराधी को कठोरतम सजा मिल सके। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है और अब वह वैचारिक दिवालियापन के दौर से गुजर रही है। राहुल गांधी और उनके नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी को अपनी गिरती राजनीतिक भाषा पर आत्ममंथन की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि जनता उनके कुत्सित विचारों को कभी स्वीकार नहीं करेगी। वहीं, कानपुर की हालिया घटना पर सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए पाठक ने आश्वस्त किया कि मामले की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं और पीड़ित पक्ष को हर हाल में न्याय सुनिश्चित कराया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक महानगर में लगभग पांच घंटे रहेंगे। इस दौरान जिला अस्पताल, हनुमान वाटिका, संविधान पार्क का निरीक्षण करने के अलावा बुद्धि विहार स्थित व्हाइट हाउस में आयोजित भाजपा महानगर के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने तथा सरकार की चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। शाम पांच बजे वह अमरोहा के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में भाग लेने के बाद गजरौला जुबिलेंट इन्ग्रेविया कंपनी के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles