(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने आगामी दशहरा, दीपावली तथा छठ पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्रियों की मांग पर पुणे.गोरखपुर.पुणे पूजा विशेष गाडी का संचलन पुणे से 27 सितम्बर से 30 नवम्बर तक तथा गोरखपुर से 28 सितम्बर से एक दिसम्बर तक प्रतिदिन चलाने का निर्णय लिया है।
पूर्वाेत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गाडी संख्या 01415 पुणे.गोरखपुर पूजा विशेष गाडी 27 सितम्बर से 30 नवम्बर तक प्रतिदिन पुणे से 06ः50 बजे प्रस्थान कर दौंड अहमदनगर कोपरगांव मनमाड भुसावल, खण्डवा, इटारसी, भेपाल, बीना, बीरागंना लक्ष्मी बाई जं. ;झांसी, कानपुर सेण्ट्रल, लखनऊ, गोण्डा बस्ती से स्टेशनों पर रूकते हुए दूसरे दिन गोरखपुर 16.00 बजे पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि वापसी यात्रा में 01416 गोरखपुर.पुणे पूजा विशेष गाडी 28 सितम्बर से 01 दिसम्बर तक प्रतिदिन गोरखपुर से 17.30 बजे प्रस्थान कर उसी स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन पुणे 03.15 बजे पहुंचेगी। इस गाडी में शयनयान श्रेणी के 06 साधारण द्वितीय श्रेणी के 06ए वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।





