(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर सोमवार रात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी समेत कई नेता बैठक के लिए पहुंचे।
सूत्रों के अनुसार बैठक में केंद्र और भाजपा संगठन के समन्वय पर चर्चा की जा रही है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन की तैयारियों, बिहार चुनाव की तैयारियों को लेकर भी मंथन संभव है।
श्री मोदी सोमवार को जहां बिहार दौरे पर थे और एक दिन पहले श्री नड्डा बिहार दौरे से लौटे हैं।
सूत्रों के अनुसार बैठक में सरकार और संगठन के समन्वय के साथ बिहार चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन जारी है। बैठक के बारे में भाजपा या सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है।





